वाटर स्पोर्ट्स के लिए प्रतिभाओं का चयन 14 एवं 15 मई को

Satnafirst Desk
3 Min Read
 सतना, 11 मई. 2024-25 में मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की वयाकिंग केनोइंग विधा हेतु प्रतिभा चयन का आयोजन 14 एवं 15 मई को प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक वयाकिंग केनोइंग सेंटर नीलम पार्क बोट क्लब जहांगीराबाद भोपाल में किया जाना है।
प्रभारी खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि चयन कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को आवश्यक दस्तावेज में से आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मूल/स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र की छायाप्रति लानी होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की निर्धारित आयु 12 से 18 वर्ष तथा आयु की गणना 1 जुलाई से की जायेगी।
प्रतिभा चयन में भाग लेने वाले बालकों की हाईट 168 से 182 सेंटीमीटर एवं वजन 58 से 72 किलोग्राम तथा बालिकाओं की हाईट 163 से 176 सेंटीमीटर एवं वजन 48 से 58 किलोग्राम तक या उससे अधिक होना चाहिए। प्रतिभागियों को यात्रा, आवास और भोजन का व्यय स्वयं वहन करना होगा। वाटर स्पोर्ट्स अकादमी से संबंधित जानकारी के लिए प्रशिक्षक श्री पीजुश कांति बरोई मोबाइल 9476027477 से संपर्क कर सकते हैं।

तीरंदाजी की विभिन्न विधाओं का प्रतिभा चयन कार्यक्रम 11 और 12 मई को जबलपुर में

WhatsApp Group Join Now

प्रभारी खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सतना ने बताया कि वर्श 2024-25 में मध्यप्रदेश राज्य अकादमी जबलपुर द्वारा तीरंदाजी की विभिन्न विधाओं का प्रतिभा चयन कार्यक्रम 11 और 12 मई को रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जबलपुर में आयोजित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि चयन कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगा।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार 11 मई को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे से इंडियन राउंड इवेंट का स्किल टेस्ट, दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रीकर्व/कंपाउंड इवेंट का का स्किल टेस्ट होगा। प्रभारी खेल अधिकारी ने बताया कि 12 मई को प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक फिजिकल और मेडीकल टेस्ट किया जायेगा। प्रतिभा चयन कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले खिलाड़ियों को आयु, मूल निवासी/स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। यात्रा, भोजन, आवास एवं अन्य व्यय का वहन खिलाड़ियों को स्वयं करना होगा।

Share This Article