उज्जैन,।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 75वें गणतंत्र दिवस पर एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा है कि चित्रकूट को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने के साथ हर साल रामायण मेला आयोजित किया जाएगा।
राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के दशहरा मैदान में अझंडा-वंदन कर परेड की सलामी ली । उन्होंने कहा कि यह अद्भुत संयोग है कि राष्ट्र-पर्व के ठीक पहले राष्ट्र-गर्व के एक महान प्रसंग ने अयोध्या में स्वर्णिम अध्याय रच दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल से हुई भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से भारत में राम राज्य की संकल्पना जीवंत और जयवंत हो गई। भगवान महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन से पांच लाख लड्डू प्रसाद के रूप में अयोध्या भेजी गई। प्रभु श्रीराम के चरणों में विनयांजलि के रूप में राज्य सरकार ने श्रीराम वन गमन पथ के सभी प्रमुख स्थलों का विकास करते हुए चित्रकूट को विश्व-स्तरीय धार्मिक एवं पर्यटन स्थल का स्वरूप प्रदान करने का निर्णय लिया है। यहां प्रतिवर्ष रामायण मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इसी प्रकार ओरछा के श्रीराम राजा परिसर में राज्य सरकार श्रीराम राजा लोक के विकास का पुनीत कार्य कर रही है।
उन्होंने आगे कहा मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को हवाई मार्ग एवं रेल मार्ग से भगवान श्रीराम के पावन दर्शन के लिए अयोध्या की यात्रा कराई जाएगी। राज्य सरकार ने उज्जैन में आगामी महाशिवरात्रि पर्व से गुड़ी पड़वा पर्व तक विक्रमोत्सव-2024 और विशाल व्यापार मेले के आयोजन का निर्णय लिया है।
चित्रकूट बनेगा विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल व लगेगा रामायण मेला-यादव
WhatsApp Group Join Now
