मैहर में महिला बाल विकास और एमपीईबी की शिकायतें अधिक

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सतना. मैहर जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर रानी बाटड की अध्यक्षता में समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई में लंबित विभागीय शिकायतो की जानकारी प्राप्त की और शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए निर्देश दिये।

समीक्षा के दौरान सभी विभागों के साथ-साथ महिला बाल विकास और एमपीईबी की शिकायतें अधिकतम पाई गई। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को 50 प्रतिशत से अधिक शिकायतो का निराकरण जल्द करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जनसुनवाई में टीएल मार्क किए गए आवेदनों का जल्द निराकरण करने को कहा गया। बैठक में जिले के सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। दस्तक अभियान द्वितीय चरण का शुभारंभ मैहर स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास के द्वारा दस्तक अभियान के द्वितीय चरण की शुरुवात की गई।

यह अभियान 30 जनवरी से 28 फरवरी 2024 तक चलाया जाएगा। इस अभियान में 6 माह से 5 साल तक के बच्चों की एनिमिक अल्प मध्यम एवं गंभीर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच निःशुल्क की जायेगी एवं विटामिन और आयरन की दवाइयां दी जाएंगी। अभियान के दौरान एएनएम-सीएचओ के द्वारा बनाई गई टीम डोर-टू-डोर जाकर गर्भवती महिला और बच्चो की जांच करेगी।

Share This Article