भोपाल. पुलिस ने कल देर रात हरदा हादसे के फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल और रफीक खान को गिरफ्तार कर लिया है. घटनास्थल पर पुलिस बल उपस्थित है एवं मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है. पुलिस ने FIR क्रमांक 42/2024 थाना सिविल लाइन जिला हरदा में धारा 304,308,34 IPC एवं धारा 3 विस्फोटक अधिनियम कायम कर
सारंगपुर एसडीओपी अरविंद सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल राजगढ़ जिले के सारंगपुर की ओर आ रहा है। टीआई संतोष सिंह को टीम के साथ घेराबंदी के लिए भेजा। जहां मक्सी से दिल्ली की ओर जा रही एक कार को रोका गया। इसमें तीन लोग सवार थे। इनमें एक आरोपी राजेश अग्रवाल था। हरदा पुलिस की टीम आरोपी को लेने आ रही है।
इसके पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि राजेश अग्रवाल हादसे के बाद फरार हो गए थे। वे उज्जैन के रास्ते निकले और मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश और दिल्ली को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे से आगे बढ़ रहे थे। पुलिस ने मुखबिरों से मिली जानकारी के बाद मक्सी में दबिश दी, लेकिन अग्रवाल वहां से निकल चुके थे। इसके बाद एक टीम ने राजगढ़ जिले के सारंगपर में हाईवे पर उन्हें पकड़ लिया।
