– एमपी का बदला मौसम, अगले चार दिन रहेगी ठंड.
भोपाल. 26 फरवरी. मध्य प्रदेश इन दिनों मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने के कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार यानी 26 फरवरी से नर्मदापुरम, जबलपुर, भोपाल, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है।
बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने के कारण रविवार से मध्य प्रदेश के कई शहरों में बदल छाए हुए है। इसके साथ ही नर्दापुरम, जबलपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश भी हुई, वहीं आज यानी सोमवार को नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग, भोपाल, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल अंचल के जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है.
मौसम वैज्ञानिकों की माने, तो बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर चार दिन तक चलता रहेगा। बादल बने रहने के कारण रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं दिन के तापमान में कमी आएगी। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बना है।
मौसम वैज्ञानिक की माने तो बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने का सिलसिला शुरू होने से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। इसी तरह प्रदेश के कई शहरों में रुक-रुक कर बारिश होने का भी सिलसिला शुरू हो सकता है। इसके साथ ही कई जिले में ओले भी गिर सकते है
