मुख्यमंत्री ने वल्लभ भवन में लगी आग की जांच के दिए निर्देश, जाँच के लिये समिति का गठन

Satnafirst Desk
2 Min Read

भोपाल : 10 शनिवार. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्राप्त जानकारी के अनुसार वल्लभ भवन में लगी आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। कलेक्टर भोपाल ने सूचना दी कि पुराने वल्लभ भवन में आग लगी है।

मुख्य सचिव को घटना की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। पेपर्स तथा अन्य आवश्यक संसाधनों को सुरक्षित रखने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कोशिश यही होगी कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो.
7 सदस्यीय जाँच समिति
WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना की विस्तृत जाँच के लिये 7 सदस्यीय समिति का गठन राज्य शासन द्वारा किया गया है। समिति 3 दिन में प्रारंभिक जाँच प्रतिवेदन और 15 दिन में विस्तृत जाँच प्रतिवेदन शासन के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

जाँच समिति आग लगने के कारणों के साथ ही हानि/क्षति का आंकलन और पुरानी बिल्डिंग में आग लगने की घटना के लिये जिम्मेदार लोगों के उत्तरदायित्व का निर्धारण भी करेगी। भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिये संभावित उपायों के लिये जाँच समिति आवश्यक सुझाव भी देगी।

अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद सुलेमान की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। समिति में प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास  नीरज मण्डलोई, प्रमुख सचिव लोक निर्माण डी.पी. आहूजा, एडीजी अग्नि-शमन सेवाएँ  आशुतोष राय, आयुक्त भोपाल पवन शर्मा एवं आयुक्त पुलिस हरिनारायण चारी मिश्र सदस्य नामांकित किये गये हैं।

Share This Article