जीतू पटवारी बोले -भार उतरा, हमारी शुभकामनाएं

Satnafirst Desk
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भोपाल, 10 मार्च। मध्य प्रदेश में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला और पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी समेत अन्य नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने निवास पर प्रेसवार्ता में कहा कि पिछले पांच साल में कांग्रेस छोड़ भाजपा का हाथ थामने वाले नेता भीड़ का हिस्सा बनकर रह गए हैं।

पटवारी ने कहा कि सुरेश पचौरीजी ने इस्तीफा दिया और भाजपा ज्वाइंन की। उन्हें मेरी शुभकामनाएं है। भगवान करें वो भीड़ का हिस्सा न बने। पटवारी ने कहा कि हम चार बार चुनाव हारे हैं। इस डर से लोग निर्णय लेंगे। कांग्रेस ने सुरेश पचौरी को सर्वाधिक दिया है। भगवान उनका भला करें, भार उतरा।

पटवारी ने आगे कहा कि नेता चले जाते हैं, लेकिन वोट नहीं जाते है। कार्यकर्ता नहीं जाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेता है, उनको समझाने की जरूरत नहीं है।  लोकसभा प्रत्याशियों को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में प्रत्याशियों का एलान जल्द होगा। तीन दिन में प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। सूची में अच्छे नाम देखने को मिलेंगे।

पुराने पत्ते गिर जाते हैं, नए पत्ते आएंगे

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने को दुख का विषय बताया। साथ ही कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस मजबूत है। उन्होंने कहा कि जो पुराने पत्ते हो जाते हैं, वो पतझड़ में गिर जाते हैं, फिर नए पत्ते आएंगे.

मोहन और शिवराज के बीच लड़ाई का नतीज़ा है वल्लभ भवन की आग

 अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, राजधानी के सतपुड़ा भवन के बाद एक बार फिर मंत्रालय यानी वल्लभ भवन में आग लगी है। आग लगी है या लगाई गई है, इसका खुलासा तो शायद ही हो पाए, भले ही सीएम मोहन यादव ने जांच के आदेश दे दिए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वल्लभ भवन की आग मोहन यादव और शिवराज की लड़ाई का नतीजा है। भ्रष्टाचार छिपाने के लिए आग लगाई गई है।
पटवारी ने कहा कि वल्लभ भवन में भाजपा सरकार ने आग लगवाई है। उन्होंने पूछा कि इसके पहले चार बार आग क्यों लगी और दोषी कौन थे? किस विभाग की कौन सी फाइलें जलीं?  पहले भी वल्लभ भवन और सतपुड़ा भवन में चार बार अलग-अलग जगह आग लगी है। आज तक किसी पर कार्रवाई नहीं हुई। आग सरकार ने लगाई है और यह भ्रष्टाचार के पाप को छुपाने की आग है।
Share This Article