- इंदौर और खजुराहो के बाद तीसरे नंबर पर भोपाल एयरपोर्ट.
भोपाल, 14 मार्च. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने भोपाल एयरपोर्ट को कस्टम एयरपोर्ट की लिस्ट में शामिल करने की घोषणा की है। भोपाल अब तीसरा ऐसा एयरपोर्ट बन गया है जो भोपाल से अधिक संख्या में उड़ानें आकर्षित करेगा। अब यह एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी उपयोगी साबित होगा।
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी), नई दिल्ली ने अपनी अधिसूचना में संशोधन जारी किया है। यह संशोधन कस्टम संबंधित कामकाज के लिए भोपाल एयरपोर्ट का नाम शामिल करने के लिए किया गया। अधिसूचना के अनुसार, भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को भी अब सामान उतारने और लोड करने के इजाजत मिल गई है।
इंदौर और खजुराहो के बाद भोपाल अब तीसरा ऐसा एयरपोर्ट बन गया है। वर्तमान में, देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, इंदौर ही ऐसा एयरपोर्ट है, जो इंदौर से दुबई और शारजाह तक की कनेक्टिविटी प्रदान करता है, जबकि खजुराहो एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय चार्टर्ड उड़ानों को संभालने तक ही सीमित है।
