रीवा की महिला डाक्टर से दुष्कर्म, गुजरात का शिक्षक आरोपी गिरफ्तार

Satnafirst Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

– रीवा पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया.

रीवा, 30 मई. ऑनलाइन  मैट्रोमोनियम साइट पर रीवा की महिला डॉक्टर से जान पहचान बनाकर गुजरात के रहने वाले शिक्षक ने पहले  शादी का वादा किया फिर उससे मिलने रीवा आ गया, और शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बना लिया, और बाद में  वीडियो वायरल कर दिया।  आरोपी देवशी राजाभाई सोंदरवा को गुजरात से रीवा पुलिस गिरफ्तार कर लाई है।

समान थाना में महिला डॉक्टर द्वारा दर्ज शिकायत के मुताबिक मैट्रोमोनियल वेबसाइट के माध्यम से परिचय होने पर आरोपी देवशी राजाभाई ने बताया था कि वह गुजरात में शासकीय शिक्षक है। वह 25 दिसंबर 2023 को रीवा आया और मिलने के लिए न्यू बस स्टैंड बुलाया। आरोप है कि अपनी बातों में उलझाकर साथ में घर का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसी दौरान मोबाइल पर अश्लील वीडियो बना ली।  पीड़ित  ने बताया है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया।

महिला की शिकायत पर समान थाना में आरोपी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 376, 376 (2) (एन) 506, एवं आईटी एक्ट की धारा 67 (ए) का अपराध कायम कर कार्रवाई की गई। आरोपी देवशी राजाभाई सोंदरवा पिता राजाभाई सोंदरवा 46 वर्ष निवासी रामदेव नगर बारोई रोड थाना मुन्द्रा जिला कच्छ गुजरात को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी के विरूद्ध वर्ष 2018 में गुजरात के भुज जिला अंतर्गत मांडवी थाना में आईपीसी की धारा 376, 328,365, 506(2) एवं आईटी एक्ट की धारा 67 (ए) का अपराध भी दर्ज है।

Share This Article