15 जून को होगी एमपी में मानसून की एंट्री, रीवा में 48.2 डिग्री सेल्सियस

Satnafirst Desk
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now

– आईएमडी भोपाल ने कहा.

भोपाल, 30 मई. तेज गर्मी के बीच आईएमडी भोपाल ने गुड न्यूज जारी की है. आईएमडी दिल्ली के वैज्ञानिक पीके शाहा ने बताया कि केरल में इस बार मानसून 31 मई को दस्तक दे सकता है. इसके 7-8 मई को मुंबई और 15 जून को मध्य प्रदेश में एंट्री होगी. इस साल मानसून का प्रतिशत 106 फीसदी रहेगा, यानि सामान्य से अत्यधिक बारिश होगी.

आईएमडी भोपाल के वैज्ञानिक पीडी धावले ने बताया कि एमपी में मानसून 15 जून को मंडला, बालाघाट में दस्तक देगा. इसके बाद प्रदेश के दूसरे जिलों में पहुंचेगा. भोपाल में 20 जून तक पहुंचेगा. अगर कई मौसमी सिस्टम एक साथ सक्रिय हुआ, तो एमपी में इससे पहले भी मानसून की एंट्री हो सकती है. एमपी में होगी 106 प्रतिशत अधिक बारिश मौसम वैज्ञैनिकों के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी जिलों में ज्यादा बारिश हो सकती है. ऐसे में नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, भोपाल, उज्जैन, इंदौर संभाग में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना रहेगी, हालांकि, दूसरे सिस्टम एक्टिव होने से इस स्थिति में बदलाव भी हो सकता है.

मध्यप्रदेश में 106 फीसदी के साथ सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान है. उन्होंने कहा कि क्लाइमेट के दो तरह के पैटर्न माने जाते हैं, जिसे अल नीनो और ला नीना कहा जाता है. लंबे समय से अल नीनो एक्टिव था,, जिसने पिछले वर्ष मानसून पर कई ब्रेक लगाए और उसे कमजोर बनाया. लेकिन 27 मई के बाद अल नीनो खत्म हो चुका है. ला नीना एक्टिव है, जो मानसून को और रफ्तार देने का काम करेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार ला नीना के एक्टिव होने से पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बारिश होगी. केरल में मानसून के आते ही बारिश की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.

रीवा में तापमान में तेजी से वृद्धि

रीवा, 30 मई. जिले में पिछले 5 दिनों में तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। प्रात: 10 बजे से ही गर्म हवाएं चलने लगती हैं, जिसके कारण लू लगने की आशंका बढ़ गई है। जिले में 26 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तथा 28 मई को 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नौतपा में रात और दिन का तापमान लगातार अधिक बना हुआ है। दिन ढलने के बाद भी लगभग दो घंटे तक गर्म हवाओं का प्रकोप रहता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला ने आमजनों को लू से बचाव की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि लू से बचने के लिए जन सामान्य ज्यादा समय तक घर पर ही रहें। जिले में पिछले एक सप्ताह से तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। दिन में 10 बजे के बाद गर्म हवाओं का प्रकोप हो जाता है। आमजन अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले।

जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। खाली पेट घर से बाहर न जायें। इससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। दिन में कम से कम 12 से 15 गिलास पानी जरूर पियें। लू से बचाव के लिए देशी घरेलू उपाय अपनाएं। बाहर निकलते समय सूती कपड़े से चेहरा और सर ढककर रखें तथा पानी साथ में जरूर रखें।

Share This Article