मोहन यादव सरकार ने सभी नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से किया निरस्त

Satnafirst Desk
1 Min Read
भोपाल. 14 फरवरी.  मध्यप्रदेश के निगम, मंडल, प्राधिकरणों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी में बैठकर सत्ता की मलाई खाने वालों को तगड़ा झटका देते हुए डॉ मोहन यादव सरकार ने सभी नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
WhatsApp Group Join Now

नियुक्तियां निरस्त करने के आदेश संबंधित विभागों द्वारा जारी किए गए हैं।  बता दें कि इन सभी को पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान सरकार ने नियुक्त कर कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्रियों का दर्जा दिया था। अब नियमानुसार इन पर नई नियुक्तियां की जा सकती है। खबर है कि इन सभी पदों पर लोकसभा चुनाव के बाद ही नियुक्तियां होने की संभावना है।

चुनावी साल में हुई थी नियुक्तियां
पिछली सरकार ने चुनावी साल में करीब आधे निगम-मंडलों में नियुक्तियां की थीं। अब सरकार नए सिरे से नए नेताओं को यहां पर बैठाएगी। विधानसभा चुनाव में एक दर्जन से ज्यादा मंत्रियों को हार का मुंह देखना पड़ा था। अब राजनीतिक समीकरण के हिसाब से हारे नेताओं को यहां पर एडजस्ट किया जा सकता है।
Share This Article