खजुराहो-निजामुद्दीन वंदे भारत की समय सारणी जारी

Satnafirst Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

झांसी। बुंदेलखंड को मंगलवार को बड़ी सौगात मिलने वाली है। यहां से निजामुददीन के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस शुरु हो रही है। इस गाड़ी की समय सारिणी जारी कर दी गई है।
रेल प्रशासन द्वारा बताया गया है कि गाड़ी संख्या 22469-22470 खजुराहो निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन दिनांक 15.03.24 से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 22469 खजुराहो – हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 15.03.24 से सप्ताह में छह दिन (सोमवार को छोड़कर) खजुराहो स्टेशन से समय 14.50 बजे अर्थात दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर प्रस्थान कर झांसी मंडल के महाराजा छत्रसाल छतरपुर 15.15- 15.17 बजे , टीकमगढ़ 16.10- 16.12 बजे , ललितपुर 17.10- 17.20 बजे , वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर स्टेशन 18.20- 18.25 बजे, ग्वालियर 19.25- 19.30बजे पहुंचकर आगरा के लिए प्रस्थान करेगी। आगरा से 20.55 बजे पहुंचकर 21.00 बजे प्रस्थान कर 23.10 बजे अपने गंतव्य स्टेशन हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी । दिनांक 15.03.24 से गाड़ी संख्या 22470 हजरत निजामुद्दीन से समय सुबह 06.00 बजे प्रस्थान करेगी और 07.45 बजे आगरा पहुंचेगी , 07.50 बजे आगरा से प्रस्थान कर 09.15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी तथा 09.20 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर 10.35 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी 10.40 बजे झांसी स्टेशन से प्रस्थान कर ललितपुर 11.40- 11.50 बजे, टीकमगढ. 12.26- 12.28 बजे, महाराजा छत्रसाल छतरपुर 13.21- 13.28 बजे प्रस्थान कर 14.20 बजे अपने गंतव्य खजुराहो स्टेशन पहुंचेगी ।

उल्लेखनीय है दिनांक 12.03.24 को वंदे भारत एक्सप्रेस का उदघाटन स्पेशल के रूप में गाड.ी संख्या 01841 के रूप में संचालित होगी।जिसका ब्यौरा निम्न प्रकार रहेगा। उद्घाटन विशेष गाडी दिनांक 12.03.2024 को खजुराहो स्टेशन से समय-09.15 बजे प्रस्थान कर महाराजा छत्रसाल छतरपुर स्टेशन पर समय 10.00-10.05 बजे, टीकमगढ स्टेशन पर समय 11.00- 11.05 बजे, ललितपुर 12.20- 12.30 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी पर समय 13.35 -13.50 बजे, ग्वालियर स्टेशन पर समय 14.55 -15.00 बजे एवं आगरा कैंट स्टेशन पर समय 16.35-16.40 बजे ठहराव लेते हुए अपने गंतव्य हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर समय 19.15 बजे पहुंचेगी।

Share This Article