– पीएम भोपाल मंडल के कई परियोजनाओं का करेंगे भूमि पूजन और लोकार्पण.
– रेल मण्डल कार्यालय में आयोजित मंडल रेल प्रबंधक की प्रेस वार्ता.
भोपाल. 10 मार्च. पीएम मोदी भोपाल – रामगंज के 9.86 किमी नयी रेल्वे का निशातपुरा ‘डी’ केबिन से संत हिरदाराम नगर तक के रेल लाइन खंड 9.86 कि.मी. का लोकार्पण मंगलवार को वर्चुअल लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही पश्चिम मध्य रेल्वे को कई सौगात मिलने जा रही है. यह जानकारी मंडल रेल्वे प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने रविवार को पत्रकारों को दी.
डीआरएम त्रिपाठी नें बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम भारतीय रेल की विभिन्न परियोजनाओ का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जायेगा. पत्रकार वार्ता में सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया समेत वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे. उन्होंने बताया कि भारतीय रेल देश की जीवनरेखा है और ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘‘ के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए एक महत्वपूर्ण स्तंभ की तरह विकसित भारत के सपने को साकार करने में बहुमूल्य योगदान दे रही है। देश की अर्थव्यवस्था में भारतीय रेल का बहुत बड़ा योगदान है। टिकट बुकिंग से लेकर माल बुकिंग हेतु नई-नई तकनीकों का प्रयोग कर सरल एवं आसान बनाया गया है, जिसके फलस्वरूप भारतीय रेलवे ने माल लदान में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है। वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयात-निर्यात के लिए बड़े पैमाने पर रेलवे का उपयोग किया जा रहा है, जिससे निरंतर आर्थिक विकास हो रहा है।
लोकार्पण एवं शिलान्यास
1.भोपाल मंडल के अंतर्गत 3 जिलों में स्थित 05 स्टेशनों (बीना-1, भोपाल-3, रानी कमलापति-3, नर्मदापुरम-2 एवं इटारसी-2) पर 72.5 लाख रूपये की लागत से तैयार कुल 11 एक स्टेशन एक उत्पाद स्टालों का लोकार्पण.
2 .बीना स्टेशन पर 12.5 लाख रूपये की लागत से तैयार एक प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का लोकार्पण.
3.रामगंज मंडी-भोपाल नयी रेल लाइन के अंतर्गत निशातपुरा ‘डी’ केबिन से संत हिरदाराम नगर तक के रेल लाइन खंड (9.86 कि.मी.) जिसकी लागत लगभग 65 करोड़ रूपये का लोकार्पण.
4.वन्दे भारत ट्रेन सेट के अनुरक्षण हेतु नए कोचिंग काम्प्लेक्स का शिलान्यास किया जा रहा है, जिसकी लागत लगभग 100 करोड़ रूपये होगी| इस कोचिंग काम्प्लेक्स में एक साथ 10 वन्दे भारत ट्रेन का अनुरक्षण किया जा सकेगा.
5. बुदनी माल गोदाम का लोकार्पण, लगभग एक करोड़ रूपये की लागत से तैयार इस माल गोदाम पर स्थानीय व्यापारी, जनता एवं सरकारी विभागो की सुविधा के लिए रेलवे रेक द्वारा खाद्यान बुकिग एवं लदान की सुविधा प्रदान की जा रही है. वर्तमान में उपलब्ध संसाधनों के साथ भारतीय खाद्य निगम एवं मध्य प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा देश के विभिन्न स्थानों के लिए खाद्यान का लदान/प्रेषण किया जा रहा है जिससे इस क्षेत्र की जनता, व्यापारी एवं किसानो की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी एवं इस क्षेत्र में निर्मित होने वाले खाद्यान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी|
