सतना में लखपति दीदी इनिशिएटिव कार्यक्रम लॉन्च-बेव कॉस्टिंग से देखा गया प्रसारण

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सतना .मध्य प्रदेश के सतना जिले के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्व-सहायता समूह की तीन करोड़ सदस्यों को लखपति बनाए जाने के लिए सोमवार को लखपति दीदी इनिशिएटिव कार्यक्रम लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्व-सहायता समूह की दीदियों को आरएफ/सीआईएफ एवं बैंक ऋण का वितरण किया गया। आजीविका मिशन द्वारा देश में गठित स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के संबंध में संवाद किया गया।

जिले में गठित स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा कॉमन सर्विस सेन्टर, सीएलएफ ऑफिस, विकासखण्ड, ग्राम पंचायतों एवं जिला कार्यालयों में वेव कास्टिंग के माध्यम से कार्यक्रम देखा व सुना गया। जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह परिहार तथा जिला परियोजना प्रबंधक अंजुला झा द्वारा 12 समूहों को 27 लाख सीसीएल ऋण वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रबंधक विष्णु तिवारी, दिवाकर तिवारी, इन्द्रजीत पटेल तथा सोहावल एवं रामपुर बाघेलान विकासखण्ड की सीएलएफ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित स्व-सहायता समूह की दीदियां उपस्थित रहीं।

Share This Article