महिला मतदाताओं ने ली मतदान करने की शपथ

Satnafirst Desk
2 Min Read

सतना 26 मार्च. लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रति मतदाताओं में जागरुकता लाने और लोकतंत्र के महत्व को प्रसारित करने सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थाओं सहित प्रमुख स्थानों पर स्वीप गतिविधियां आयोजित कर मतदान करने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा हैं।

स्वीप गतिविधि के जारी कैलेंडर के अनुसार मंगलवार को विधानसभा अमरपाटन अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्व-समूह की महिलाओं ने ग्राम सगौनी, गढ़वा टोला, मूर्तिहाई, मझटोलवा, खमरोहा में रैली निकालकर एवं महिला मतदाताओं के बीच पहुंचकर मतदान दिवस पर मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

WhatsApp Group Join Now

नामांकन पत्र भरते समय केवल 5 व्यक्तियों की होगी अनुमति

लोकसभा क्षेत्र सतना के लिए चुनाव की अधिसूचना 28 मार्च को जारी होगी। इसी दिन से नामांकन पत्र दाखिल करने का क्रम आरंभ होगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार लोकसभा निर्वाचन में नामांकन पत्र दाखिल करते समय रिटर्निंग आफीसर के कक्ष में उम्मीदवार सहित केवल 5 व्यक्तियों के प्रवेश की अनुमति होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए उम्मीदवार रिटर्निंग आफीसर कार्यालय से सौ मीटर की परिधि में केवल तीन वाहनों का उपयोग कर सकेंगे। आयोग ने 100 मीटर की परीधि को स्पष्ट रूप से चिन्हित किया है। अभ्यर्थी तथा 4 अन्य अधिकृत व्यक्तियों को ही नामांकन पत्र दाखिल करते समय इसमे प्रवेश दिया जायेगा।
कानून व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को तैनात किया जायेगा। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 33 की उपधारा 6 के अधीन एक ही निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन के लिए किसी अभ्यर्थी द्वारा उसकी ओर से अधिकतम केवल 4 नामांकन पत्र प्रस्तुत किये जा सकेंगे। नामांकन पत्र के साथ निर्धारित निक्षेप राशि तथा घोषणा पत्र दाखिल करना आवश्यक होगा। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के उम्मीदवार के लिए एक प्रस्तावक तथा अन्य दलों एवं निर्दलीय उम्मीदवार के लिए 10 प्रस्तावक आवश्यक होंगे। नामांकन पत्र संयुक्त कलेक्ट्रेट सतना के कक्ष क्रमांक एफ-2 न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट सतना के कक्ष में लिये जायेंगे।

 

Contents
सतना 26 मार्च. लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रति मतदाताओं में जागरुकता लाने और लोकतंत्र के महत्व को प्रसारित करने सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थाओं सहित प्रमुख स्थानों पर स्वीप गतिविधियां आयोजित कर मतदान करने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा हैं।स्वीप गतिविधि के जारी कैलेंडर के अनुसार मंगलवार को विधानसभा अमरपाटन अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्व-समूह की महिलाओं ने ग्राम सगौनी, गढ़वा टोला, मूर्तिहाई, मझटोलवा, खमरोहा में रैली निकालकर एवं महिला मतदाताओं के बीच पहुंचकर मतदान दिवस पर मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।नामांकन पत्र भरते समय केवल 5 व्यक्तियों की होगी अनुमति
Share This Article